अब तक 2.27 लाख मामले: एविशन मिनिस्टर पुरी ने बताया- 671 घरेलू उड़ानों में गुरुवार को 60 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया


नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 273 हो गई। उधर, देश में लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। एविशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया कि 25 मई से डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू होने के बाद 11वें दिन 4 जून को 671 उड़ानों में 60 हजार 306 यात्रियों ने सफर किया।


यह यात्रियों और उड़ानों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक जून को सबसे ज्यादा 692 उड़ानों में 64 हजार 651 यात्रियों ने सफर किया था। लॉकडाउन में  25 मार्च से देश में घरेलू उड़ानें बंद कर दी थीं। बाद में इन्हें 25 मई को फिर शुरू किया गया।


Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 9838 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9638 मरीज मिले थे। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार, तमिलनाडु में 27 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार पहुंच गई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह अलग आंकड़े दिए। इसके मुताबिक, 24 घंटों में 9,851 मामले सामने आए और 273 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में अब तक 2 लाख 26 हजार 770 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 9 हजार 462 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 6348 लोगों की मौत हुई है।



कोरोना अपडेट्स 



  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को संक्रमण के शुरुआती लक्षण हैं।

  • ओडिशा में एक महिला ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक लड़के को जन्म दिया। यह ट्रेन तेलंगाना से ओडिशा जा रही थी। रेलवे ने बताया- मां और बेटा स्वस्थ है।

  • डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआडीओ) के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर के एक फ्लोर को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।

  • बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र के 4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमण की वजह से एक की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अब तक कुल 2,561 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 31 ने दम तोड़ दिया।

  • इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने शुक्रवार को बताया कि चार जून को 1 लाख 39 हजार 485 टेस्ट हुए, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 2 जून को 1 लाख 37 हजार 158 टेस्ट हुए थे। वहीं, 1 जून को 1 लाख 28 हजार 868 जांच हुईं। इस तरह अब तक 43 लाख 86 हजार 376 टेस्ट हो चुके हैं। 

  • 24 घंटे में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में 7 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 31 मामले हो चुके हैं जबकि 177 जवान अब तक ठीक हो चुके हैं।

  • राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ग्राफ के जरिए बताया कि आखिर किस तरह लॉकडाउन भारत में असफल रहा है।







 

 






Popular posts
बर्न्स ने कहा- कोरोना संकट में मोदी, ट्रम्प और जिनपिंग के पास मिलकर काम करने का मौका था, अगला संकट आएगा तो बेहतर काम की उम्मीद
Image
शोपियां के पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, 24 घंटे में 9 दहशतगर्द ढेर
Image
24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस; धनंजय मुंडे पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले महाराष्ट्र के तीसरे मंत्री
Image
करोड़ों रुपए से बने करतारपुर कॉरिडोर की सड़क धंसी, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
Image