जालंधर की महिला की लुधियाना में इलाज के दौरान मौत, राज्य में अब तक संक्रमण से 56 की जान गई

                                  पंजाब में कोरोना   



जालंधर. कोविड-19 की महामारी का आतंक पंजाब में रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। रविवार को इस खतरनाक वायरस की वजह से जालंधर की एक और महिला की मौत हो गई। दिलबाग नगर की रहने वाली यह महिला पिछले कई दिन से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल थी। पंजाब में यह 56वीं मौत है, जबकि जालंधर में भी इसे मिलाकर आंकड़ा 10 हो चला है।


रविवार को जालंधर जिले में इस एक मौत के अलावा 12 और लोगों को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 4 मरीज रोज गार्डन, 3 लम्मा पिंड, 1-1 लाडोवाली रोड स्थित प्रीत नगर, भार्गव कैंप और गांव विरक से हैं। शहर के दो लोगों की रिपोर्ट लुधियाना में पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है।


इसके अलावा आज अमृतसर में 14, बरनाला में 4, लुधियाना में 7, गुरदासपुर में 3, फरीदकोट में 3, पठानकोट में भी 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


फिलहाल, अमृतसर पूरे राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण वाला जिला है, जहां अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 482 हो ग‌ई है। 346 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, 8 की मौत हो चुकी है, जबकि 128 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। 


 


Popular posts
97 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 75 दिन बाद शॉपिंग मॉल्स में दुकानें खुलीं; पुष्कर में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूमे विदेशी पर्यटक
Image
बर्न्स ने कहा- कोरोना संकट में मोदी, ट्रम्प और जिनपिंग के पास मिलकर काम करने का मौका था, अगला संकट आएगा तो बेहतर काम की उम्मीद
Image
92 नए पॉजिटिव मिले, 4 की मौत; उद्योगों के लिए 700 करोड़ का पैकेज और पर्यटन से जुड़े लोगों को 3 माह 1500 रु. देने की सिफारिश
Image
24 घंटे में 11128 मरीज बढ़े, अब 2.98 लाख केस; धनंजय मुंडे पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले महाराष्ट्र के तीसरे मंत्री
Image